Last Updated:
BJP MLA Ramesh Khatik: एमपी के शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र में भाजपा विधायक रमेश खटीक के भाई और शिक्षक भागचंद खटीक की बाइक को नरवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Who Is BJP MLA Ramesh Khatik: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश खटीक के शिक्षक भाई भागचंद खटीक और पुलिस के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया है. यह घटना नरवर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक भागचंद खटीक की बाइक को पुलिस ने थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान रोका था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने जब बाइक की चाबी निकाली, तो इस बात को लेकर शिक्षक और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि बहस के दौरान शिक्षक भागचंद खटीक ने पुलिसकर्मियों से ऊंची आवाज में बात करते हुए कहा कि गाड़ी तो तुम घर देने आओगे. इस पर पुलिसकर्मी ने भी तीखा जवाब देते हुए कहा कि चाहे फांसी लगवा देना, लेकिन गाड़ी घर देने नहीं आएंगे.
मामला यहीं नहीं रुका, बहस बढ़ने के दौरान एक पुलिसकर्मी को वर्दी उतारते हुए भी देखा गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
आपको बता दें, भागचंद खटीक नरवर के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर काम कर रहे हैं और भाजपा विधायक रमेश खटीक उनके सगे भाई हैं. विधायक रमेश खटीक करेरा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं और अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी
कौन हैं रमेश खटीक?
रमेश खटीक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं. वे अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से आते हैं और इस क्षेत्र में प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों में गिने जाते हैं. अपने क्षेत्र में जनता के बीच उनकी सक्रियता के कारण वे स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. खटीक परिवार राजनीति और शिक्षा से जुड़ा है. उनके भाई भागचंद खटीक शिक्षक हैं, जो हाल ही में पुलिस के साथ विवाद में चर्चा में आए थे. रमेश खटीक का राजनीतिक करियर क्षेत्रीय विकास, सामाजिक कार्य और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान से जुड़ा हुआ माना जाता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें