अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान शादी के बंधन में बंध गए हैं.
गुलबदीन नायब और मोहम्मद नबी में मुजीब की शादी में परंपरागत डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुजीब की उम्र के मुकाबले में उनकी उपलब्धियां कहीं अधिक हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 15, 2020, 11:44 AM IST
अफगानिस्तान लौटने के बाद उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है. अब वह बिग बैश लीग के लीग के लिए जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. मुजीब की शादी की पार्टी में अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर पहुंचे थे. गुलबदीन नायब और मोहम्मद नबी में मुजीब की शादी में परंपरागत डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुजीब की उम्र के मुकाबले में उनकी उपलब्धियां कहीं अधिक हैं.
धोनी को रिप्लेस कर सकता है यह क्रिकेटर? MSK प्रसाद ने बताया टी20 और ODI का मजबूत दावेदार
जिस उम्र में खिलाड़ी अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटे हुए होते हैं, वहीं अफगानिस्तान का यह स्टार स्पिनर दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में शुमार है. मुजीब अब उन खिलाड़ियों की फेहरिस्त में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हाल ही के सालों में शादी की हैं. मुजीब की शादी की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. कोरोना वायरस महामारी के बीच मुजीब की शादी में काफी मेहमान नजर आ रहे हैं.
#Afghanistan cricket players dancing in @Mujeeb_R88 wedding’s party. @GbNaib pic.twitter.com/7ZC4nzphNR
— Jafar Haand (@jafarhaand) November 13, 2020
आईपीएल 2020 मुजीब उर रहमान के लिए कुछ अलग रहा है. 19 साल का यह खिलाड़ी आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर का गेंदबाज हैं, लेकिन आईपीएल के 13वें सीजन में पंजाब ने इस साल मुजीब को मौका ना देकर रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन को चांस दिया. उन्होंने इस साल आईपीएल में सिर्फ दो मैच खेले और अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे.
डेविड वॉर्नर ने दिया इशारा, IPL मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को रिटेन करेगा SRH
आईपीएल के इस सीजन में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया. उन्होंने 2 मैचों में 10.37 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 48 गेंदों में 83 रन दिए. इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का परफॉर्मेंस भी चिंता का विषय रहा. टीम का सफर छठे नंबर पर रहकर खत्म हुआ. केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब ने 14 मैचों में से केवल 6 में जीत हासिल की और प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही.