सुनो दिल से: मोटेरा टेस्ट से निकलेगा WTC का टिकट, ऑस्ट्रेलिया कर रहा भारत की हार की दुआ |

सुनो दिल से: मोटेरा टेस्ट से निकलेगा WTC का टिकट, ऑस्ट्रेलिया कर रहा भारत की हार की दुआ |


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहंच गई है. दोनों टीमें 4 मार्च (गुरुवार) से चौथा टेस्ट (IND vs ENG Motera Test) मैच खेलेंगी. यह मैच भी अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) में खेला जाएगा. भारत 4 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे हैं. इस रोमांचक सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता. फिर भारत ने दो मैच जीत लिए. इस सीरीज के साथ-साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Wortd Test Championship) का टिकट भी दांव पर है. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी चौथे टेस्ट और सीरीज (India vs England) पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.

भारत ने इंग्लैंड (India vs England 2021) को तीसरे टेस्ट मैच में महज दो दिन में रौंद दिया था. ऐसे में टीम इंडिया के कई प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में भी तीन दिन से ज्यादा नहीं टिक सकेगा. लेकिन क्रिकेट के खेल और उसकी प्रकृति को नजरअंदाज करना अक्सर महंगा पड़ जाता है. हमने यह भी देखा है कि भारत के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है. उसने इंग्लैंड से दूसरा और तीसरा टेस्ट जरूर जीते, लेकिन प्रदर्शन अब भी डांवाडोल हो जाता है.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के रिजल्ट पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (Wortd Test Championship) की रेस भी निर्भर है. अगर भारत यह मैच जीत लेता है या ड्रॉ करा लेता है तो वह टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंच जाएगा. अगर भारत यह मैच हार जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच सकती है. इसलिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में भारत की हार के लिए दुआ करने जा रही है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की इस उम्मीद पर दक्षिण अफ्रीका की एक अपील भी भारी पड़ सकती है. अगर आईसीसी इस अपील पर दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में फैसला सुनाती है तो टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की ऑस्ट्रेलिया की हर तरह की उम्मीद खत्म जाएगी.





Source link