गौरव दिवस: जनजाति स्वाधीनता सेनानियों का आज करेंगे सम्मान

गौरव दिवस: जनजाति स्वाधीनता सेनानियों का आज करेंगे सम्मान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

झाबुआएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नयागांव खालसा में बाबादेव पूजा स्थल की सफाई और लिपाई की गई।

  • बिरसा मुंडा की जयंती पर होंगे विभिन्न आयोजन

आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जयंती आज मनाई जाएगी। रविवार को कई आदिवासी संगठन आयोजन करेंगे। मुख्य रूप से जनजाति विकास मंच एक सप्ताह से लगातार आयोजन कर रहा है। रविवार को हर गांव, हर फलिये में कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रशासन भी गौरव दिवस पर आयोजन करेगा। मुख्य आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह साढ़े 11 बजे से होगा। यहां जनजाति स्वाधीनता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन जिला पंचायत कर रहा है।

शुक्रवार ओर शनिवार को नयागांव खालसा में स्थित बाबा देव के पूजा स्थल की साफ-सफाई ग्रामीणों ने आयोजन के लिए की। पूजा स्थल की महिलाओं ने मिट्टी ओर गोबर से लिपाई की। यहां पर पहली बार पूरे गांव वाले एक साथ मिलकर बाबादेव की पूजा अर्चना करेंगे। जनजाति समुदाय बाबा देव को अपना आराध्य देव मानता है।

तड़वी एवं पुजारी ने बताया लोग हर त्योहार पर बाबा देव की पूजा करने आते हैं। मिट्टी के घोड़े भी चढ़ाते हैं और दीपावली पर आदिवासी भजन होते हैं। हालांकि धीरे-धीरे ये परंपरा कम हो गई। अब गांव के युवाओं ने संकल्प लिया है कि वे इसे जीवित रखेंगे। गांव में बिरसा मुंडा की जयंती पर रात में कार्यक्रम होगा।



Source link