पूर्व सांसद की पार्थिव देह भोपाल पहुंची: पीएम मोदी का ट्वीट- MP की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएंगे कैलाश सारंग

पूर्व सांसद की पार्थिव देह भोपाल पहुंची: पीएम मोदी का ट्वीट- MP की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएंगे कैलाश सारंग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • PM Modi’s Tweet Kailash Sarang Will Be Remembered As A Leader Of Kind And Hardworking Who Wants The Progress Of MP

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर विशेष विमान से मुंबई से भोपाल लाया गया है। यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें कंधा दिया।

  • सीएम शिवराज सिंह ने एयरपोर्ट पर कैलाश सारंग की पार्थिव देह को कंधा दिया
  • दोपहर 2.30 बजे से भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होंगे अंतिम दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने संवेदना जताते हुए लिखा- कैलाश सारंग को मध्य प्रदेश की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। इसके पहले, शनिवार को मुंबई के अस्पताल में 87 साल के बुजुर्ग नेता कैलाश सारंग का निधन हो गया था। उनकी तबियत बिगड़ने पर 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था।

स्टेट हैंगर पर स्वर्गीय कैलाश सारंग को पुष्पांजलि अर्पित करते सीएम और अन्य भाजपा नेता।

स्टेट हैंगर पर स्वर्गीय कैलाश सारंग को पुष्पांजलि अर्पित करते सीएम और अन्य भाजपा नेता।

पीएम मोदी का ट्वीट-

इधर, स्वर्गीय कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर विशेष विमान से भोपाल पहुंच गया है। उन्हें लेने के लिए खुद सीएम शिवराज सिंह एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और उन्होंने पार्थिव देह को कंधा दिया। यहां से उन्हें 74 बंगले स्थित उनके निवास ले जाया गया है। दोपहर 2.30 बजे कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय लाया जाएगा। यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके बेटों विवेक सारंग और मंत्री विश्वास सारंग को ढाढ़स बंधाते हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके बेटों विवेक सारंग और मंत्री विश्वास सारंग को ढाढ़स बंधाते हुए।

कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे विश्वास सारंग के मुताबिक

  • दोपहर दो बजे उनके निज निवास सी-12 74 बंगले पर दोपहर बाद 2 बजे भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान।
  • 2.30 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय आगमन और अंतिम दर्शन।
  • 3.30 बजे भाजपा कार्यालय से विश्राम घाट के लिए प्रस्थान।
  • 4.00 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।





Source link