रेप विक्टिम पर डाला केरोसिन: घर में सोते समय अज्ञात आरोपी ने बलात्कार पीड़िता के कमरे में लगाई आग, जेल से छूटे आरोपी पर हत्या के प्रयास का संदेह

रेप विक्टिम पर डाला केरोसिन: घर में सोते समय अज्ञात आरोपी ने बलात्कार पीड़िता के कमरे में लगाई आग, जेल से छूटे आरोपी पर हत्या के प्रयास का संदेह


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Unknown Accused Set Fire To Rape Victim’s Room While Sleeping At Home, Accused Of Attempting To Murder Accused Released From Jail

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मऊगंज थाना क्षेत्र की घटना, गांव का ही है मुख्य आरोपी
  • पीड़िता संजय गांधी अस्पताल में लड़ रहीं जिंदगी की जंग
  • जब पीड़िता थी नाबालिग, तब आरोपी ने किया था यौन शोषण

घर में सोते समय आग लगने से जली बलात्कार पीड़िता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजन बलात्कार के आरोपी पर जिंदा लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। ऐसे में पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। दिल दहला देने वाली ये घटना जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि नाबालिग पीड़िता के साथ गांव के ही आरोपी ने तीन साल पहले वर्ष 2017 में कई दिनों तक यौन शोषण किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो घर के सदस्यों को भनक लगी। ऐसे में आरोपी बाद में पीड़िता को रखने से मना कर दिया। जिससे अंत में पुलिस से मामले की शिकायत की जहां पुलिस ने धारा 376 और पास्को की धारा लगाकर आरोपी को जेल भे​ज दिया। दो साल जेल में रहने के बाद आरोपी को अप्रैल 2020 में जमानत मिल गई।

क्या हुआ घटना वाली रात
पीड़िता की मानें तो वह घर के अंदर सो रही थी। जबकि मां-बाप आंगन में सो रहे थे। जबकि उसका भाई बगल के कमरे में सो रहा था। जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक से आग जलने लगी। जबकि आग लगने से पहले केरोसिन डाला गया था। ऐसे में आग धधक उठी। चिंगारी की लपटों के बीच मां-बाप ने बेटी की आवाज सुनकर दौड़े। उधर आग लगाने वाले को ​भी देखा। लेकिन अगर घर वाले आरोपी को पकड़ते तो बेटी जल जाती। ऐसे में आरोपी को छोड़ बेटी को आग बुझाते हुए बाहर निकाला। हालांकि तब तक वह बुरी तरीके से झुलस गई थी। आनन फानन में परिजन मऊगंज अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालात को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जाने वाले से अलसुबह खेत
घटना की शिकार हुई युवती और उसकी मां का आरोप है कि आग लगाकर जलाने वाला आरोपी उसके गांव का ही राजेश यादव हैं। उसको मालुम था कि शुक्रवार की अलसुबह घर वालों को खेत पर काम करने जाना है। इसी बीच आरोपी राजेश यादव घर में धुस आया और बेटी को आग लगा दिया। वे जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घर से भाग गया। युवती की मां ने बताया कि आरोपी राजेश यादव तीन वर्ष पूर्व उनकी पुत्री के साथ गलत किया था। जिस पर उन्होने थाना में रिर्पोट दर्ज करवाई थी और वह जेल चला गया था। तीन वर्ष बाद वह जेल से छूट कर आया था। जेल जाने के बाद वह बेटी से रंजिश रखता था। शायद यही वजह रही कि वह एक बार फिर बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास किया हैं।

मां बेटी ने दिया पुलिस को बयान
एएसपी विजय डाबर ने भास्कर को बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत मिलने के बाद मऊगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान पुलिस ने लिए है। हालांकि पीड़िता ने आग लगाते समय किसी को देखा नहीं है। लेकिन दुष्कर्म के आरोपी पर ही संदेश जता रही है। जिसके बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। जिससे पीड़िता को अब कोई खतरा न हो।

खबरें और भी हैं…



Source link