राहुल द्रविड़ ने बताया कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस को क्यों सफल होती है.
मुंबई इंडियंस की इस सफलता का क्या कारण है? बल्लेबाजी लीजेंड और एनसीए के मौजूदा हेड राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का मानना है कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन मुंबई इंडियंस की सफलता के पीछे है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 15, 2020, 12:10 PM IST
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स पहला फाइनल खेल रही थी. मुंबई इंडियंस की इस सफलता का क्या कारण है? बल्लेबाजी लीजेंड और एनसीए के मौजूदा हेड राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का मानना है कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन मुंबई इंडियंस की सफलता के पीछे है.
किंग्स XI पंजाब के स्पिनर की शादी में अफगान क्रिकेटरों ने किया डांस- VIDEO
उन्होंने कहा, ”मुंबई की सफलता का एक बड़ा कारण है कि उन्होंने अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों को बनाए रखा है. ये खिलड़ी टी20 में बेस्ट हैं. द्रविड़ ने आईपीएल पर जारी एक किताब-ए न्यू इनिंग (बैडले और सिमन ह्यूज लेखक) की लॉन्चिंग पर कहा, लेकिन अहम यह है कि मुंबई ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का संतुलन बिठाया है.राहुल द्रविड़ ने कहा, ”पहले खिलाड़ियों को राज्य से अपने संबधों के चलते ही मौका मिलता था, लेकिन अब कर्नाटक का खिलाड़ी मुंबई के लिए खेल सकता है. अब यह राज्यों तक सीमित नहीं रहा है.”
डेविड वॉर्नर ने दिया इशारा, IPL मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को रिटेन करेगा SRH
उन्होंने कहा, ”इसका सबसे अच्छा उदाहरण है हरियाणा- जहां यजुवेंद्र चहल, अमित मिश्रा और जयंत यादव जैसे स्पिनर हैं. राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं. बेशक उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. पहले यह बहुत सीमित था. लेकिन अब आपको नोटिस किया जा रहा है. सभी टीमें आपकी प्रतिभा पर नजरें लगाए हुए हैं.”