अपकमिंग इवेंट: अंतर्राष्ट्रीय यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव 21 से 25 नवंबर, इस वर्ष ऑनलाइन होगा आयोजन

अपकमिंग इवेंट: अंतर्राष्ट्रीय यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव 21 से 25 नवंबर, इस वर्ष ऑनलाइन होगा आयोजन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यंग थिकंर्स कॉनक्लेव का लोगो। युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना से जोड़ने का मंच है यंग थिकर्स फोरम

  • देश-विदेश के नामी युवा होंगे मुख्य वक्ता

मध्यप्रदेश के यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का आयोजन 21 से 25 नवम्बर के बीच किया जाएगा। देश के युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करते हुए उनके मन में देशहित की भावना का संचार करने के उद्देश्य के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कॉन्क्लेव में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न बुद्धिजीवी चिंतक, विचारक और लेखक विभिन्न ज्वलंत विषयों पर चयनित युवाओं से संवाद करेंगे। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा।

कॉन्क्लेव में ये होंगे वक्ता

कॉन्क्लेव में वक्ता के रूप में अमेरिकी-भारतीय लेखक एवं इन्फिनिटी फाउंडेशन के संस्थापक राजीव मल्होत्रा, बेल्जियम मूल के लेखक कोनराड एल्स्ट मैत्री स्पीक्स ट्रस्ट की सह-संस्थापक सीनू जोसेफ, वीरेंद्र कुमार, प्रसन्न देशपांडे, कपिल तिवारी, शंकर शरण और पंकज सक्सेना विभिन्न विषयों पर विचार रखेंगे।



Source link