इंदौर में बढ़ा पारा: पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने बढ़ाया पारा, दिन में धूप शाम होते ही लगने लगती है हल्की ठंड

इंदौर में बढ़ा पारा: पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने बढ़ाया पारा, दिन में धूप शाम होते ही लगने लगती है हल्की ठंड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Humidity Coming From The Western Disturbance And Bay Of Bengal Increased The Mercury, The Sun Starts To Appear In The Day And Evening.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, इस दौरान बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान तरफ से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी की वजह से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए हुए हैं। इसका असर तापमान में वृद्धि के रूप में हुआ है। रविवार रात को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री होकर सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रिकार्ड हुआ। ठीक सात रात पहले न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक चला गया था। शाम होते ही ठंड का महसूस होने लगी थी। विक्षोभ और नमी की वजह से आगामी 24, 25 नवंबर को हल्की बारिश भी हो सकती है। बादल और गहरे भी हो सकते हैं।

देरी से आया विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक इस बार विक्षोभ देरी से सक्रिय हुआ है। पिछले साल अक्टूबर से हर 10 दिन के अंतराल में विक्षोभ आ रहे थे। इससे ठंड का मौसम प्रभावित हो रहा था। बादल छा जाते, उत्तरी हवा थम जाती और बीच-बीच में बारिश भी होती रही। इस बार अक्टूबर में मात्र 1.5 इंच पानी गिरा। नवंबर भी आधा बीतने के बाद पश्चिमी विक्षोभ से ठंड प्रभावित हुई है।



Source link