झाबुआ में गोवर्धन मेले में थिरके पूर्व मंत्री: गोविंद राजपूत ने किया मोनिया नृत्य, गाया बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोकगीत दिवारी

झाबुआ में गोवर्धन मेले में थिरके पूर्व मंत्री: गोविंद राजपूत ने किया मोनिया नृत्य, गाया बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोकगीत दिवारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Govind Rajput Performed Monia Dance, Sang The Famous Folk Songs Of Bundelkhand

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

झाबुआ18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने जमकर नृत्य किया।

  • सुरखी सीट से हाल में उपचुनाव जीते हैं राजपूत

सागर में सुरखी सीट पर उपचुनाव में जीत के बाद पूर्व मंत्री व सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत रविवार को पहली बार जैसीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन मेले में हिस्सा लिया। मौनियों के बीच पहुंचकर वे खुद को रोक ना सके। जनता की मांग पर गोविंद सिंह ने न सिर्फ लोकगीत दिवारी गाया, बल्कि मौनियों के बीच पहुंचकर जमकर नृत्य भी किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘गोवर्धन नाथ का मेला जैसीनगर में करीब 70 वर्षों से भरता आ रहा है। पिछले करीब 25 साल से मैं यहां आता रहा हूं। सुरखी क्षेत्र की जनता संबंध निभाना जानती है। भारतीय जनता पार्टी के शासन में सुरखी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।



Source link