प्यार में धोखा की सजा मिली पिटाई: ग्वालियर में लव मैरिज के बाद रिश्ता तोड़ने पर रंजिश पीटा

प्यार में धोखा की सजा मिली पिटाई: ग्वालियर में लव मैरिज के बाद रिश्ता तोड़ने पर रंजिश पीटा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारपीट

ग्वालियर। एक जिम संचालक को लव मैरिज करने के बाद रिश्ता तोड़ने की सजा पिटाई मिली है। घटना बहोड़ापुर के आनंद नगर में मंगलवार की है। पुलिस ने मारपीट करने वालों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी विक्की उर्फ विवेक पुत्र किशन लाल बाडमेरा जिम संचालक है। वर्ष 2019 में उन्होंने ने लव मैरिज की थी। बाद में विवाद के बाद रिश्ता टूट गया था। इससे लड़की के पक्ष के लोग काफी नाराज थे। मंगलवार को विक्की घर पर काम कर रहे थे कि तभी उनके घर पर कल्याण राजपूत, रूस्मत सिंह, शैलेन्द्र सिंह आए और गाली गलोज करने लगे। जब उन्होंने गाली गलोज करने से मना किया तो युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी और सरिया से पीटा। मारपीट के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।



Source link