फिट होकर कुछ इस तरह वक्त बिता रहे हैं कपिल देव, फैंस को दिया खास मैसेज

फिट होकर कुछ इस तरह वक्त बिता रहे हैं कपिल देव, फैंस को दिया खास मैसेज


नई दिल्ली: भारत के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को हाल में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. उन्हें कुछ दिनों पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हैं. 61  कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. 

यह भी पढ़ें- IPL में 9वीं टीम की कवायद तेज, फ्रेंचाइजी खरीदने की रेस में देश के बड़े बिजनेस ग्रुप्स

फैंस को दिया खास मैसेज
कपिल देव आजकल अपने घर के बगीचे में फुर्सत के पल बिता रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों को वीडियो मैसेज दिया. उन्होंने कहा, मेरी फैमली 83, मौसम सुहाना है, दिलकश जमाना है, क्या कहें, बहुत दिल कर रहा है आप सभी को मिलने का, बहुत अच्छा फील कर रहा हूं. 

कपिल मे कहा, ‘आप सभी की शुभकानाओं और फिक्र करने के लिए एक बार फिर शुक्रिया. उम्मीद करते हैं जल्द से जल्द मिलेंगा, मुझे नहीं पता मूवी कब रिलीज होगी. लेकिन हम कोशिश करेंगे जल्दी से जल्दी मिलने की. इस साल का अंत आने को है, लेकिन शुरुआत और भी बेहतर होगी. लव यू ऑल’

कपिल देव के नाम कई रिकॉर्ड
भारत के महान क्रिकेटर्स में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं. वो क्रिकेट के इतिहास में इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाये हैं. वो 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं. कपिल को 2010 में आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

जल्द आ रही है कपिल की बायोपिक
इस दिग्गज क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है जिसका नाम है ‘83’. इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं,  ये मूवी दिसंबर. भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में इंग्लैंड में वर्ल्ड कप जीता था.





Source link