Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैनएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम ने मंगलवार को दौलतगंज सब्जी मंडी की जमीन से गुमटियां हटा कर जमीन खाली करा ली। दौलतगंज की सब्जी मंडी की जगह बहादुरगंज में नई मंडी बनाई गई थी। सब्जी और फल व्यापारियों को वहां दुकानें आवंटित होना है। लेकिन व्यापारी वहां नहीं जाना चाहते। निगम ने व्यापारियों को दौलतगंज में सड़क व मंडी में दुकानें लगाने से रोक दिया था। इसके बाद से व्यापारी दुकानें बंद कर आंदोलन कर रहे हैं।
निगम ने व्यापारियों को बहादुरगंज में बनाई गई मंडी में जाने का आग्रह किया है। व्यापारियों का कहना है कि बहादुरगंज में बनाई गई मंडी ऐसी नहीं है कि वहां व्यापार किया जा सके। ग्राहकों के लिए न पार्किंग हैं और नही आवागमन के रास्ते। मंडी स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। वहां व्यापार करना मुश्किल है।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल का कहना है कि व्यापारियों से कई बार आग्रह कर चुके हैं कि वे नई मंडी में जाने के लिए निगम से संपर्क करें लेकिन व्यापारी नहीं जा रहे। जबकि सड़क पर मंडी लगने से एक और जहां यातायात में परेशानी आती है वहीं दौलतगंज मंडी की जगह निगम नई योजना भी चालू नहीं कर पा रहा। ऐसे में मंडी की जमीन को खाली कराया जाना जरूरी है।