जुबानी जंग: राजपुर विधायक बच्चन और भाजपा केे अंतर ने सोशल मीडिया में अपलोड किया वीडियो, बाेले- ऑफर है सिंधियाजी की तरह आ जाओ, आपके काम होंगे

जुबानी जंग: राजपुर विधायक बच्चन और भाजपा केे अंतर ने सोशल मीडिया में अपलोड किया वीडियो, बाेले- ऑफर है सिंधियाजी की तरह आ जाओ, आपके काम होंगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बड़वानी12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बाला बच्चन और अंतर पटेल। (फाइल फोटो)

  • बच्चन : बड़े नेता कह रहे भाजपा में आ जाओ
  • अंतर : ऐसे लोगों की पार्टी में जरूरत नहीं

राजपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस से प्रत्याशी रहे अंतर पटेल और बाला बच्चन के बीच फिर राजनीतिक तकरार छिड़ गई है। जुबानी जंग से सियासत गर्माने के आसार है। राजपुर विधायक बाला बच्चन का कहना है कि भाजपा के नेता उन्हें कह रहे हैं कि पार्टी में आ जाओ।

इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अंतर पटेल ने भी वीडियो जारी किया है। इसमें उनका कहना है कि भाजपा को ऐसे लोगों की जरुरत नहीं है। वहीं बच्चन ने विधानसभा क्षेत्र में 17 टैंकर न देने पर कलेक्टर पर भी आरोप लगाए हैं। भास्कर से चर्चा में विधायक बच्चन ने कहा कि सरकार गिरने के बाद से भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने के काम में लगा रखा है। नेता मुझे भी एक साल से कह रहे हंै कि बाला भैया सिंधियाजी की तरह आप भी भाजपा में आ जाओ ना। भाजपा द्वारा इस तरह की मुहिम चलाई जा रही है और जो इनके झांसे में नहीं आता है, उसे विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है। बदले की भावना से सरकार चला रहे हैं।

क्षेत्र के हाल : टैंकर, मांगलिक भवन और चबूतरा ही उपलब्धि
बच्चन 1993 से विधायक है। 7 साल में उन्होंने मंदिरों, चबूतरों व मांगलिक भवनों के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए दिए हैं। एक साल मंत्री भी रहें लेकिन पेयजल अब भी कई जगह टैंकर भरोसे है। स्थायी समाधान नहीं निकला। क्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी शुरू नहीं करा सके। बच्चन इस सवाल के जवाब में कहते हैं- हमारे पत्र पर योजना मंडल स्वीकृति देता है। विधायक निधि की गाइड लाइन है। इसके तहत ही विकास कार्य करवा सकते हैं।

प्रशासन पर आरोप : 17 टैंकर की दी थी सूची, नहीं मिली स्वीकृति
बच्चन ने बताया डेढ़ माह पहले लोगों की मांग पर 17 टैंकर की सूची दी थी। कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ महेंद्र रोमड़े को बतौर पीए के लिए कलेक्टर को 4 से 6 माह पहले पत्र दिया था। लेकिन कलेक्टर ने टैंकर स्वीकृत किए न ही पीए दिया।

उन्होंने बताया कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से जवाब भेजा है। इसमें सहायक आयुक्त के माध्यम से प्राचार्य से स्टाफ की कमी बताकर रोमड़े को रिलीव नहीं करना बताया गया है। कलेक्टर की मानसिकता दिख रही है, कि वे सरकार के दबाव में हैं।

अंतर का कहना- बच्चन राष्ट्रविरोधी व धर्मविरोधी पार्टी से हैं

भाजपा नेता अंतर पटेल ने भी सोशल मीडिया में जवाबी वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सोशल मीडिया में बताया है कि उन्हें कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा भाजपा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। यह भाजपा है, जो राष्ट्रवाद व धर्म के प्रति समर्पित पार्टी है।

भाजपा का कार्यकर्ता निष्ठावान व राष्ट्र और धर्म के प्रति काम करता है। ऐसे राष्ट्रविरोधी व धर्म विरोधी कांग्रसी नेताओं की हमें जरुरत नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हित में काम कर रहे हैं। बावजूद कांग्रेसी मोदी का विरोध करते रहते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पुलवामा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगें थे। यह सब राष्ट्रविरोधी गतिविधि ही तो है। बड़ी उपलब्धियों के सवाल पर बच्चन ने बताया कि फरवरी 2019 में सीएम कमलनाथ ने नागलवाड़ी में उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया था। इसके अलावा जुलवानिया से बड़वानी तक पुल-पुलिया व सड़कों का निर्माण हमने करवाया। जबकि हकीकत यह है कि नागलवाड़ी परियोजना कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार मंजूर कर चुकी थी।

सुशासन है अब : भेदभाव है तो भाजपा नेता पर कार्रवाई कैसे हुई
पटेल ने भास्कर से चर्चा में कहा- सरकार का सुशासन अभियान चल रहा है। इसमें भेदभाव का काम नहीं हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अंटी अग्रवाल व अन्य ऐसे कार्यकर्ताओं का भी अतिक्रमण के तहत मकान व दुकान तोड़ी गई। भेदभाव में ये नहीं होता। आज के युवा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में राष्ट्र व धर्म के प्रति आ रहा है।

जो भी कार्यकर्ता आ रहे हैं वे कांग्रेस व उनके नेताओं से अपमानित होकर रह रहे थे। नरेंद्र मोदी व शिवराज के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। बाला बच्चन का जनाधार मेरे विधानसभा व जिले से खिसक रहा है। मात्र 900 वोट से वे जीते थे। प्रदेश में सरकार चली गई। देश में पहले ही नहीं थी। अब उनमें बौखलाहट है।

  • विधायक बाला बच्चन द्वारा टैंकर की मांग को लेकर पत्र देने की मुझे जानकारी नहीं है। यह काम जिला योजना अधिकारी का है। मामले की जानकारी लूंगा। सुशासन अभियान में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। किसी व्यक्ति या पार्टी विशेष के अनुसार काम कर रहा होता, तो काम ही नहीं होते। मैं सभी के लिए काम कर रहा हूं। – शिवराजसिंह वर्मा, कलेक्टर बड़वानी

कुसमरी के लोगों ने की टंकी बनवाकर पानी देने की मांग

राजपुर तहसील के ग्राम कुसमरी से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया। कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार जगदीश बिलगांवे को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी द्वारा टंकी निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। वहीं पाइप लाइन 25 साल पुरानी होने से जगह-जगह से फूट चुकी है। इससे पानी लीकेज होता है। लोगों ने गांव में निर्माण कार्यों की जांच व पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…



Source link