Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गैस सिलेंडर की डिलिवरी के लिए फिलहाल ओटीपी दिखाना जरूरी नहीं होगा। – फाइल फोटो
- भोपाल में 8.40 लाख घरेलू गैस कस्टमर हैं
- राजधानी में हर रोज होती है 7.5 हजार सिलेंडर की सप्लाई
घरेलू सिलेंडर पाने के लिए मोबाइल ओटीपी दिखाने का सिस्टम फिलहाल लागू नहीं होगा। पहले इस महत्वपूर्ण बदलाव को एक नवंबर से लागू होना था। तकनीकी खामियों के चलते सिस्टम को होल्ड कर दिया गया है। इस नए नियम के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर मंगाने के लिए एक नवंबर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) की व्यवस्था लागू होनी थी, लेकिन उपभोक्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर गैस कंपनियों ने इसे आगे बढ़ा दिया है।
अब नई व्यवस्था कब से लागू होगी, इसकी डेट बाद में अनाउंस की जाएगी। इसमें डिलिवरी बॉय को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी नंबर को दिखाना पड़ेगा।
दरअसल, तेल कंपनियों ने एक नवंबर से डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) सिस्टम लागू किया था। जिसमें सिलेंडर की डिलिवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजने की व्यवस्था की गई थी। इसके अनुसार, जब सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर आएगा तो उस ओटीपी को डिलिवरी बॉय को दिखाना होगा। इसके बाद ही सिलेंडर की डिलिवरी कर दी जाती। एक नवंबर से भोपाल समेत मध्यप्रदेश में व्यवस्था लागू हो गई थी, लेकिन शुरुआत में ही इसे लेकर कई दिक्कतें खड़ी हो गईं। इसके चलते व्यवस्था स्थगित हो गई है।
सिलिंडर बुक कराने के लिए नया नंबर
इधर, गैस कंपनियों ने एक नवंबर से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए मोबाइल नंबर (7718955555) पर कॉल या एसएमएस भेजने की व्यवस्था भी शुरू हो गई है। पैन इंडिया अब इसी मोबाइल नंबर पर उपभोक्ता फोन कर अपना सिलेंडर बुक करा रहे हैं।
नई व्यवस्था पर रोक लगा दी है
MP रसोई गैस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके गुप्ता ने बताया कि ओटीपी से सिलेंडर की डिलिवरी करने की नई व्यवस्था को फिलहाल रोक दिया गया। अब ये कब लागू होगा, इसकी कोई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। असल में, इससे कस्टमर को रजिस्ट्रेशन में परेशानी आ रही थी। उम्मीद है कि इस व्यवस्था को जल्द लागू किया जाएगा।
भोपाल में एक दिन में 7.50 सिलेंडर की सप्लाई
- राजधानी में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान एवं भारत पेट्रोलियम कंपनियों की 38 एजेंसियां (प्रोजेक्ट एजेंसियां मिलाकर, जैसे भेल, आरएएफ, रेलवे, आर्मी)
- भोपाल में करीब 8.50 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता दर्ज हैं।
- हर रोज 7.50 हजार सिलेंडरों की सप्लाई होती है।