शुद्ध के लिए युद्ध: ग्वालियर में फूड विभाग ने रिकॉर्ड 102 मिठाई, दूध, पनीर के सैम्पल लिए

शुद्ध के लिए युद्ध: ग्वालियर में फूड विभाग ने रिकॉर्ड 102 मिठाई, दूध, पनीर के सैम्पल लिए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैम्पलिंग करती फूड विभाग की टीम

ग्वालियर। दीपावली के बाद भी फूड विभाग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को फ़ूड विभाग ने शहर के 10 से अधिक स्थानों पर पहुंचकर 102 मिठाई, सुपारी,दूध, पनीर आदि सामानों की सैम्पलिंग की है।

डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया ने मंगलवार शाम फूड विभाग के निरीक्षकों को साथ लेकर शहर के अलग अलग स्थानों पर मिठाई दुकानों पर कार्रवाई की है। सबसे पहले टीम गुड़ा गुड़ी का नाका, मोर बाजार, जनकगंज, हनुमान चौराहा, पहुंचे। यहां मिठाई दुकान और मावा दुकानों के अलावा डेयरियों पर बिकने वाले सामान के सैम्पल लिए हैं। इसके बाद टीम हजीरा आनंद नगर एमएम प्रॉडक्ट पर पहुंची यहां सुपारी, चैरी का सैम्पल लिया है। साथ ही बायो स्पेक्ट्रा लाइफ केयर से कुछ दवाओं के सैम्पल लिए हैं।



Source link