भाई-भानजियाें ने जताई आशंका: जमीन विवाद में की हत्या, पूछताछ जारी

भाई-भानजियाें ने जताई आशंका: जमीन विवाद में की हत्या, पूछताछ जारी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नागदा/मड़ावदा20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिस भानजे ने मामा पर पिता की हत्या का आरोप लगाया था, वह भी बीते 20 दिन से गांव से गायब

उमरना के समीप झाड़ियाें में मड़ावदा निवासी 40 वर्षीय दिलीप पाटीदार का शव मिला था। मामले में पुलिस की जांच जारी है, लेकिन पुलिस अभी भी मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं दूसरी ओर मृतक दिलीप के भाई रमेश, संताेष, भानजी पूजा, ज्योति और राधा ने जमीन विवाद में ही दिलीप की हत्या हाेने की आशंका जताई है।

मंगलवार काे पूजा, ज्याेति, राधा ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि 2018 में उनके पिता हीरालाल लापता हाे गए थे। इसके कुछ समय बाद मां राजूबाई की माैत हाे गई थी। उनके पास की जमीन लेने के लिए बड़े पापा प्रेमनारायण दबाव बना रहे थे। इस पर भाई नीतेश वहीं रुका और मामा दिलीप उन्हें उनके घर ले आए थे। उसके बाद से वह मामा के पास ही है।

इस जमीन का विवाद चल रहा था, कानूनी लड़ाई मामा दिलीप ही संभाल रहे थे। जमीन विवाद में ही मामा दिलीप की हत्या की आशंका तीनों भानजियों ने जताई है। परिजनों ने यह भी बताया कि रात 9 बजे दिलीप काे गांव कमठाना की एक दुकान पर देखा गया था, जहां से उन्होंने कुछ खाने-पीने का सामान लिया था। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है।

नीतेश ने अलग होने की बात लिखी थी आवेदन में

जिस भानजे नीतेश ने अपनी मां और मामा पर पिता हीरालाल की हत्या का आरोप 2018 में लगाया था। वह लगभग 20 दिन से गांव में नजर नहीं आया है। बताया जा रहा है कि लगभग 20 दिन पहले प्रेमनारायण पंचायत कार्यालय एक आवेदन लेकर पहुंचा था। इसमें नीतेश की शिकायत थी और उससे अलग हाेने की बात लिखी थी। इस पर पंचायत ने आवेदन थाने में देने की बात कहकर समझाइश दी थी। लोगों को कहना है कि नीतेश भी 20 दिन से गांव में नजर नहीं आया है।

आखिरी बार कमठाना जाने का कहकर निकला था दिलीप

15 नवंबर काे उमरना फाटक के समीप दिलीप का शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्ती के बाद जांच शुरू की ताे पता चला वह 14 नवंबर की रात अपने लुसड़ावन फंटे स्थित ढाबे से गांव कमठाना जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक भी कमठाना निवासी रसीद उर्फ रफीक उससे मिलने आया था। कुछ देर बाद दिलीप कमठाना में उससे ही मिलने की बात कहकर रवाना हाे गया था।



Source link