मोबाइल पर बात के दौरान विवाद: आपसी विवाद के बाद चाकू मार कर घायल किया

मोबाइल पर बात के दौरान विवाद: आपसी विवाद के बाद चाकू मार कर घायल किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोबाइल पर बात के दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक ने फोन पर भाई को घटना की जानकारी दी। भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से इंदौर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मथूरी निवासी राहुल पिता काशीराम चरपोटा की मोबाइल फोन पर बाजना बस स्टैंड हरिजन बस्ती निवासी छोटू से मोबाइल पर बात चल रही थी। बातचीत के दौरान विवाद हुआ तो छोटू ने राहुल को रतलाम बुलाया। राहुल रतलाम पहुंचा तो अमृतसागर गार्डन के बाहर खुले मैदान में आरोपी छोटू, कालू, और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पेट में चाकू लगने से घायल राहुल ने फोन लगाकर भाई प्रकाश को बुलाया। प्रकाश ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया। दीनदयाल नगर थाने में जानलेवा हमले के दौरान प्रकरण दर्ज किया है।



Source link