उपचुनाव खत्म: सिंचाई विभाग के ईई ने कहा- पुनर्वास के बजाय बनवाएंगे सड़क-पुलिया, ग्रामीण-बोले शिफ्ट करो

उपचुनाव खत्म: सिंचाई विभाग के ईई ने कहा- पुनर्वास के बजाय बनवाएंगे सड़क-पुलिया, ग्रामीण-बोले शिफ्ट करो


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

राजगढ़21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उपचुनाव खत्म होने के बाद से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। मंगलवार रात्रि को वे राजगढ़ तहसील के माथनिया गांव पहुंचे। गांव में मोहनपुरा परियोजना से पूरी तरह प्रभावित होने के बाद इस गांव का विभाग ने पुनर्वास नहीं किया है। इसके चलते बारिश के दिनों में यह गांव टापू जैसी स्थिति में दिखता है। ग्रामीणों की लगातार मांग और क्षेत्र जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद इस बार स्वयं कलेक्टर श्री सिंह चौपाल लगाने पहुंचे। जहां ग्रामीणों और किसानों की समस्या सुनी। कलेक्टर ने शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्याओं पर अमल करते हुए जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया गया। वहीं सिंचाई विभाग के एसडीओ एके दीक्षित ने गांव के पुनर्वास के बजाय गांव में पुलिया और सड़क की व्यवस्था की बात कही, तो ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए गांव को अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की।
थ्री- फेस बिजली 10 घंटे सप्लाई करने के निर्देश
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर से बिजली समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने बिजली अधिकारियों को 10 घंटे 3 फेस और घरेलू कार्य में लिए 24 घंटे बिजली देने के लिए कहा है। इस दौरान किसानों को वोल्टेज समस्या नहीं आने देने के लिए कहा है। वहीं समय से खाद्यान्न वितरण और फसल बीमा देने के निर्देश दिए।



Source link