एंटी माफिया एक्शन पर टकरार: ग्वालियर में 24 स्थानों पर सिंधिया के पुतले जलाएगी कांग्रेस, देगी धरना

एंटी माफिया एक्शन पर टकरार: ग्वालियर में 24 स्थानों पर सिंधिया के पुतले जलाएगी कांग्रेस, देगी धरना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस कार्यालय में आपात बैठक को संबोधित करते ग्वालियर दक्षिण से विधायक प्रवीण पाठक

जिला प्रशासन की एंटी माफिया एक्शन पर कांग्रेस और भाजपा में टकरार बढ़ती जा रही है। कार्रवाई के पहले दिन कांग्रेस नेता अशोक सिंह का गार्डन पर कार्रवाई करने से नाराज कांग्रेस ने आपात बैठक की है। बैठक में तय किया गया है कि शुक्रवार को जिले के 24 स्थानों पर राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले जलाएंगे। इनमें से 12 स्थान शहर और शेष ग्रामीण कांग्रेस के हैं। इसके बाद शनिवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक फूलबाग पर धरना दिया जाएगा।

एक दिन पहले शहर में जिला प्रशासन ने एंटी माफिया एक्शन अभियान शुरू किया है। सबसे पहली कार्रवाई बुधवार दोपहर थाटीपुर में कांग्रेस नेता अशोक सिंह के बालाजी गार्डन में हुई थी। इसी से कांग्रेस ने नाराजगी है। गुरूवार को कांग्रेस कार्यालय में आपात बैठक बुलाई है। बैठक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण बताया है।

6 महीने में कैसे बदल गया भाजपा का माफिया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और एंटी भू माफिया अभियान चला रहे थे। तब भाजपा के नेता रोज कलेक्ट्रेट पर सिंधिया को सबसे बड़ा भू माफिया बताकर धरना प्रदर्शन करते थे। अब सिंधिया के भाजपा में पहुंचने के बाद वह भू माफिया नहीं रहे। यही उनके विरोध का मुख्य मुद‌दा है।



Source link