मऊगंज कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी संजय जय कुमार ने पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल समिति की ओर से आयोजित कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा-2026 के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए एक उडनदस्ता दल नियुक्त किया है। यह परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे
.
कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश क्रमांक 366/जेएनवी/परीक्षा/2025 के तहत, इस दल में तीन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और तीन सहायक अधिकारी शामिल हैं। इनमें मऊगंज के प्रभारी तहसीलदार वी.के. पटेल, हनुमना के प्रभारी तहसीलदार शिवम कुमार गौतम और नईगढ़ी के प्रभारी तहसीलदार सुनील द्विवेदी शामिल हैं। इनके साथ राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र (मऊगंज), नीलेन्द्र सिंह (हनुमना) और नीरज शुक्ला (नईगढ़ी) को सहायक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
जिले भर से 1,822 परीक्षार्थी शामिल होंगे
जिले भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,822 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मऊगंज में सरस्वती शिशु मंदिर में 240 और कन्या उमावि में 195 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हनुमना में तीन केंद्र हैं- शासकीय कन्या उमावि (123), उत्कृष्ट उमावि (408) और एमरल्ड हाइट्स उमावि (408)। नईगढ़ी में उत्कृष्ट उमावि (240) और मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल लालगंज (208) में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता और सतर्कता के साथ किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।