सीएम की गोंदिया में बैठक: सीएम ने कहा- मप्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में मनरेगा मजदूरों को 200 दिन का काम दिया जाएगा

सीएम की गोंदिया में बैठक: सीएम ने कहा- मप्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में मनरेगा मजदूरों को 200 दिन का काम दिया जाएगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोदिंया में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को लेकर बालाघाट कलेक्टर व एसपी के साथ चर्चा की।

  • गोंदिया में मुख्यमंत्री की बालाघाट के कलेक्टर और एसपी से चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित (वामपंथी अतिवाद) प्रभावित इलाकों में मनरेगा मजदूरों को 100 दिन की जगह अब 200 दिन का रोजगार दिया जाएगा। बालाघाट के बैहर, बिरसा, परसवाड़ा और लांजी ब्लाक वामपंथी अतिवाद प्रभावित इलाके हैं। दरअसल, हाल ही में बालाघाट के नक्सल प्रभावित चुकाटोला में बैगा ग्रामीणों के शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार जैसी समस्याओं की जानकारी राज्य शासन तक पहुंंची थी।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को गोंदिया में बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के वामपंथी अतिवाद प्रभावित (एल.डब्ल्यू.ई.) क्षेत्रों में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। जिससे इस इलाके का समुचित विकास हो तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस इलाके के अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगाओं के लिए स्थानीय तौर पर विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा इन क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। ऐसे इलाकों जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता है, वहां मोबाइल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ससुर घनश्यामदास मसानी का विगत दिवस निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री गोंदिया गए हैं।



Source link