Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर जिला अस्पताल में कोरेाना के लिए सैंपलिंग करते हुए
एक बार फिर से कोरोना महामारी का संकट बढ़ता हुआ दिख रहा है। उपचुनाव और दीपावली के बाद अब फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें शहर के कई शासकीय कर्मचारी, व्यवसायी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है। गंभीर मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना धीरे-धीरे फिर से फैलता जा रहा है। यही कारण है कि शासन और जिला प्रशासन स्तर पर फिर से कोरोना की रोकथाम और उसे फैलने से रोकने के प्रयास तेज हो गए हैं। बाजारों में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाने पर विचार चल रहा है। शुक्रवार को 1896 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें से 122 कोरोना संक्रमित निकले हैं। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर इसे कोरोना महामारी का सेकंड फेस माना जा रहा है।
लगातार चौथे दिन सैकड़ा पार संक्रमित
कोरोना की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से पार निकली है। नवंबर में यह सातवीं बार है। दीपावली से पूर्व लगातार तीन दिन सौ से अधिक संक्रमित निकले हैं।