टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का निधन, नहीं दे पाएंगे आखिरी विदाई

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का निधन, नहीं दे पाएंगे आखिरी विदाई


Mohammed Siraj Father passed away: मोहम्मद सिराज के पिता का निधन (फोटो-पीटीआई)

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के पिता मोहम्मद गाउस का 53 साल की उम्र में निधन, फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 20, 2020, 8:55 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj Father Passed away) के पिता का निधन हो गया है. सिराज के पिता मोहम्मद गाउस महज 53 साल के थे, वो फेफड़े से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे. सिराज के पिता ने हैदराबाद के अस्पताल में आखिरी सांस ली. स्पोर्ट्स स्टार में छपी खबर के मुताबिक मोहम्मद सिराज को ये खबर उस वक्त मिली जब वो प्रैक्टिस से होटल लौट रहे थे. सिराज इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में 15 दिन के क्वारंटीन में हैं और इस वजह से वो पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाएंगे.

पिता की मौत से सदमे में मोहम्मद सिराज
बता दें मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के पिता एक ऑटो चालक थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे को किसी चीज की कमी नहीं होने दी. अपने पिता की मौत के बाद गमगीन सिराज ने कहा कि वो उनके सपने को पूरा करेंगे. उनके पिता का सपना था कि सिराज टीम इंडिया की सेवा करें. सिराज ने कहा, ‘मेरे पिता का हमेशा से सपना था कि मैं देश का नाम रोशन करूं और वो मैं जरूर करूंगा. मैंने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े समर्थक को खो दिया है, ये बेहद ही दुखद पल है. मुझे देश के लिए खेलते देखना उनका सपना था. मैं खुश हूं मैं उन्हें समझ सका और उन्हें खुश कर सका.’





Source link