महिलाओं ने व्रत: महापर्व छठ के दूसरे दिन किया व्रत

महिलाओं ने व्रत: महापर्व छठ के दूसरे दिन किया व्रत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के उत्तर भारतीय परिजन द्वारा महापर्व छठ मनाया जा रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन महिलाओं ने व्रत किया। हिन्दी पंचांग के अनुसार छठ पूजा का खरना कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। खरना को लोहंडा भी कहा जाता है। इसका छठ पूजा में विशेष महत्व होता है। खरना के दिन छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद बनाया जाता है। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखकर रात में पूजा-अर्चना कर प्रसाद स्वरूप खीर व रोटी ग्रहण की। इसके बाद महिलाएं कुछ भी ग्रहण नहीं करेंगी। 21 नवंबर की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद जल व अन्य प्रसाद ग्रहण करेंगी। महिलाओं द्वारा शुक्रवार शाम को डूबते हुए व शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।



Source link