- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- After Receiving Information About The Fraud, The Young Man Was Brought To The Police Station For Questioning
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
एक निजी कंपनी द्वारा महिलाओं का समूह बनाकर ठगी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने कंपनी के संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने पर लेकर आई। नगर में एक निजी कंपनी के कुछ युवक आए हुए हैं। उन्होंने 80 महिलाओं का समूह बनाकर सभी से 100-100 रुपए लेकर रजिस्ट्रेशन किया व अब सभी से 2000-2000 रुपए मांग रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और संबंधित एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने पर लेकर गई। जहां उसने पुलिस को बताया महिलाओं का समूह बनाकर कंपनी द्वारा अचार, पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती इत्यादि बनवाए जाते हैं। प्रति महिला से 2000 रुपए लेकर उन्हीं की टीम लीडर के खाते में यह पैसा जमा करवाते हैं, ताकि संबंधित महिलाएं काम छोड़कर ना जाएं। हमारी कंपनी मशीनरी आदि के लिए पैसा इन्वेस्ट करती है कोई भी महिलाएं काम नहीं करेंगी तो हमें नुकसान होगा। आईपीएस टीआई विनोद मीणा ने बताया कि कंपनीके संबंधित व्यक्ति को थाने बुलाया गया है। उससे जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं।