Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक फौजी के परिजन
सुबह जॉगिंग करने के लिए निकला रिटायर्ड फौजी घर से चंद कदमों की दूरी पर मैदान में बेहोश पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी और फौजी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना शुक्रवार सुबह गोला का मंदिर कटारे फार्म की है। फौजी की मौत के हालात संदिग्ध है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
गोला का मंदिर थानाक्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र महिपाल सिंह तोमर सेना से रिटायर्ड जवान है। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह घर से जॉगिंग करने की कहकर निकले थे। कुछ देर बाद आसपास के लोग घर पहुंचे और बताया कि रामवीर सिंह कटारे फार्म के मैदान में बेहोश पड़े हैं। इसके बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई। तत्काल फौजी के पास ही एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। रामसिंह की मौत कैसे हुई है क्या कारण है यह फिलहाल पता नहीं चल सका हैं। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।