सीहोर में चलती बाइक में ब्लास्ट; युवक के चिथड़े उड़े: विस्फोटक ले जा रहा था, मोटरसाइकिल जलकर खाक – Sehore News

सीहोर में चलती बाइक में ब्लास्ट; युवक के चिथड़े उड़े:  विस्फोटक ले जा रहा था, मोटरसाइकिल जलकर खाक – Sehore News


विस्फोट के बाद युवक के दोनों पैर अलग हो गए।

सीहोर जिले में एक चलती बाइक में अचानक विस्फोट होने से चालक के परखच्चे उड़ गए। यह घटना रविवार को इछावर-आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ले जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

.

बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई

विस्फोट इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल, मृतक बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।



Source link