भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज, तीन मैचों की टी20 सीरीज और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में हैं और बायो सिक्योर बबल में प्रैक्टिस कर रही है. सीरीज का आगाज 27 नवंबर से वनडे मैचों के साथ होगा. ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी के साथ-साथ चहल ने बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाएं.
IND vs AUS: ब्रैड हॉग ने रोहित शर्मा के ‘जख्मों पर छिड़का नमक’, कहा- टीम में जगह मिलना भी तय नहीं
युजवेंद्र चहल ने अपनी इस बल्लेबाजी प्रैक्टिस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस वीडियो पर सूर्यकुमार यादव, डेल स्टेन के साथ-साथ और भी कई क्रिकेटर्स और फैन्स ने कमेंट किए हैं. सूर्यकुमार यादव ने चहल को ट्रोल करते हुए कमेंट किया है.
सूर्यकुमार यादव ने कमेंट करते हुए लिखा है- तेरे से लेना पड़ेगा बैट लग रहा है. वहीं, डेल स्टेन ने भी कमेंट किया. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर ने कमेंट किया- नाइस युजी भाई, लेकिन हम दोनों बॉलर्स ही अच्छे हैं.
सूर्यकुमार यादव ने युजवेंद्र चहल को ट्रोल किया
डेल स्टेन ने जवेंद्र चहल की इस पोस्ट पर कमेंट किया है.
राशिद खान ने भी युजवेंद्र चहल की इस पोस्ट पर कमेंट किया.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीमें इस प्रकार हैं:
टी20 इंटरनेशनल टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और टी नटराजन.
विराट कोहली की फैन हैं डेविड वॉर्नर की बेटी, पत्नी कैंडिस ने किया खुलासा- VIDEO
वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन.
टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्म सिराज.