मेलबर्न की ड्रॉप इन पिच का परीक्षण नहीं हुआ (फोटो-एमसीजी इंस्टाग्राम)
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच दूसरा टेस्ट मेलबर्न में ही खेला जाएगा, 26 दिसंबर को होगा मैच
- News18Hindi
- Last Updated:
November 20, 2020, 7:05 AM IST
ड्रॉप इन पिच पर नहीं हुआ कोई मैच
मेलबर्न में कोविड-19 संक्रमण फैलने के कारण शेफील्ड शील्ड के मैच एमसीजी के बजाय एडिलेड में कराये गये और एडीलेड में वायरस के फैलने के कारण इस हफ्ते एमसीजी पर दो दिवसीय ट्रायल मैच की योजना भी पूरी नहीं हो सकी. फॉक्स ने कहा, ‘ यह दर्शाता है कि हम अब भी दिन प्रतिदिन कितने कमजोर हैं. आदर्श रूप से हम एक मैच कराना पसंद करते और हम अब भी इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन, आखिरकार शायद ऐसा नहीं होगा. ‘ बता दें बाक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा.
क्या होती है ड्रॉप इन पिच?‘ड्राप-इन’ पिचें स्टेडियम से बाहर तैयार की जाती हैं और मैच के लिये उन्हें स्टेडियम में बिछा दिया जाता है. इस तरह की पिच ऑस्ट्रेलिया में काफी समय से इस्तेमाल हो रही हैं. इन पिचों को मैच से कुछ दिनों पहले स्टेडियम में सेट किया जाता है. इस पिच पर घास और मिट्टी का इस्तेमाल विरोधी टीम की कमजोरी और ताकत के मुताबिक किया जाता है. ये पिचें हुबहू पारंपरिक पिचों की तरह ही होती हैं. बता दें ऐसी पिचों का इस्तेमाल न्यूजीलैंड में भी होता है, जहां ऑफ सीजन में पिच हटाकर रग्बी खेली जाती है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर लुढ़की टीम इंडिया, ICC ने अचानक बदला नियम
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वनडे सीरीज का आगाज 27 नवंबर को हो रहा है. दूसरा वनडे 29 नवंबर और तीसरा वनडे 2 दिसंबर को होगा. 4 दिसंबर से टी-20 सीरीज का आगाज होगा. 6 दिसंबर को दूसरा टी-20 और 8 दिसंबर को तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर और तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी, चौथा टेस्ट 15 जनवरी से खेला जाएगा.