भारतीय क्रिकेटर Raghunath Chandorkar लगाया जन्मदिन का ‘शतक’

भारतीय क्रिकेटर Raghunath Chandorkar लगाया जन्मदिन का ‘शतक’


नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रघुनाथ चंदोरकर (Raghunath Chandorkar) 21 नवंबर 2020 को 100 साल के हो गए और वो जन्मदिन का शतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए. चंदोरकर ने 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, उन्होंने महाराष्ट्र (1943-44 से 1946-47) और बाम्बे (1950-51) का प्रतिनिधित्व किया था.

यह भी पढ़ें- गुटबाजी की खबरों को लेकर PAK क्रिकेट टीम के कप्तान Babar Azam ने दिया ये जवाब

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले चंदोरकर ने 7 मैचों में 155 रन बनाये थे. उन्होंने 3 कैच लेने के साथ 2 स्टंप भी किए थे. प्रो. डीबी देवधर ((Dinkar Balwant Deodhar)) (1892-1993) और वसंत रायजी (1920-2020) अन्य 2 भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया है.

गौरतलब है कि क्रिकेटर वसंत रायजी (Vasant Raiji) का निधन इसी साल 13 जून को 100 साल की उम्र में हो गया था. वो दाएं हाथ के बल्लेबाज थे. 1940 के दशक में रायजी ने कुल 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे और कुल 277 रन बनाए थे. रायजी ने मुंबई के लिए रणजी ट्राफी (Ranji Trophy) में बड़ौदा (Baroda) के खिलाफ पारी की शुरूआत की थी. वो 1941 की बॉम्बे पेंटेंगुलर की हिंदुज टीम में रिजर्व खिलाड़ी थे.
(इनपुट-भाषा)





Source link