मौसम: सीजन में पहली बार 24 घंटे में 4.4 डिग्री तक लुढ़का रात का पारा

मौसम: सीजन में पहली बार 24 घंटे में 4.4 डिग्री तक लुढ़का रात का पारा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दतिया जिले में रात का पारा 10.60 व दिन का पारा 26.20 दर्ज

तीन दिन की राहत के बाद रात फिर ठंड बढ़ गई। 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था। दूसरी ओर मौसम साफ होने से सुबह से निकली धूप ने दिन में सर्दी से राहत दी। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री चढ़ कर 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अंचल में रविवार व सोमवार के बाद बुधवार को बूंदाबांदी हुई थी। बूंदाबांदी से हवा में नमी का स्तर बढ़ जाने के साथ आसमान में छाए बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ गया था। मंगलवार से गुरुवार के बीच रात का तापमान 14.9 डिग्री से 15.4 डिग्री के बीच रहा। जिससे लोगों को सर्दी से राहत रही। गुरुवार की शाम से मौसम साफ हो गया। 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलीं। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रात के तापमान में सीजन की सबसे बड़ी गिरावट हुई।

नवंबर माह के 20 दिन में से 11 दिन ठंडी रहीं रातें
नवंबर माह के 20 दिन निकल गए। इनमें से 11 दिन ठंडी रहीं। इन 11 दिनों में रात का तापमान 8.9 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहा। माह की सबसे ठंडी रात 4 नवंबर को रही। इस दिन तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया था। दतिया को लगातार तीन दिन प्रदेश में सबसे ठंडा भी घोषित किया गया था।



Source link