जीवा का जन्म फरवरी 2015 में हुआ था (फोटो क्रेडिट: साक्षी धोनी इंस्टाग्राम)
एमएस धोनी (MS dhoni) और साक्षी (Sakshi Dhoni) की बेटी जीवा का जन्म जनवरी 2015 में हुआ था. उस दौरान धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे
- News18Hindi
- Last Updated:
November 21, 2020, 9:05 AM IST
जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था और उस समय धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे. 30 जनवरी से शुरू हुई ट्राइ सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) को 15 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करना था. ऐसे में धोनी पर काफी बड़ी जिम्मेदारी थी. धोनी बेटी के जन्म पर भारत भी नहीं लौटे थे, क्योंकि उनका कहना था कि वो नेशनल ड्यूटी पर थे. इसीलिए सब चीजें इंतजार कर सकती है.
यह भी पढ़ें:
Bengal T20 Challenge: 2 और भारतीय क्रिकेटर्स को हुआ कोरोना, 142 लोगों का किया गया था कोरोना टेस्टAUS vs IND: एडिलेड में ही खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच!
बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि साक्षी ने जीवा के जन्म की खबर सबसे पहले धोनी का न देकर सुरेश रैना (Suresh Raina) को दी थी. दरअसल वर्ल्ड कप (World Cup) को ध्यान में रखते हुए धोनी अभ्यास के दौरान अपने पास फोन नहीं रखते थे. इसी वजह से साक्षी ने इस खबर को सुरेश रैना को सबसे पहले दी और फिर रैना ने इस खुशखबरी को धोनी तक पहुंचाया.