Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्राम करोली में कलचुरी कलाल समाज ने आराध्य देव भगवान श्रीराजराजेश्वर सहस्रबाहु का जन्मोत्सव मनाया। हनुमान मंदिर में भगवान श्रीराजराजेश्वर का पूजन कर डीजे व ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा निकाली। गांव के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। बालिकाओं व महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। वापस हनुमान मंदिर पहुंचने पर आरती कर प्रसादी बांटी गई।