Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर में लोक आस्था के पर्व छठ पूजा के चार दिनी महोत्सव में शनिवार को सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया गया। बिहार व पूर्वी उप्र क्षेत्र के परिवारों ने सनावद रोड स्थित डीआरपी लाइन में सुबह 6.51 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां जलकुंड बनाकर उसमें परिजन शामिल हुए। बालेश्वर प्रसाद कश्यप व ज्ञानसीदेवी, नंदकिशोर व चंदादेवी सहित अन्य जोड़ों ने पूजा अर्चना की। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर परिजनों ने छठी माता से कोरोना मुक्ति की प्रार्थना भी की।