Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहरवासियों को तंदुरुस्त रखने व लोगों को प्रेरित करने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को साइकिल रैली निकलेगी। रैली हायर सेकंडरी स्कूल मैदान से सुबह 9 बजे निकलेगी। इसका समापन डीआरपी लाइन में होगा। रैली में सफेद टी शर्ट व लोअर पहनकर शामिल होना है। रैली में साइकिल चलाने वाले व योगा करने वाले विचार भी रखेंगे। रैली के लिए लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीतसिंह चावला 200 लोगों को टी-शर्ट देंगे। इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ़ खरगोन सिटी द्वारा मास्क वितरण किया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि सिटी के संरक्षक भारत यादव की स्मृति में मास्क वितरण किया जाएगा।