बीएमडब्ल्यू के अनुसार कंपनी Mini Countryman कार को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी लॉन्च करेगी.
बीएमडब्ल्यू (BMW) Mini Countryman कार को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट (Variants) में भी लॉन्च करेगी. कंपनी का मानना है कि बेशक आने वाला समय इलेक्ट्रिक कारों (Electric cars) का है. लेकिन कारों का एक ग्राहक वर्ग आज भी ज्यादा पावर फुल कार की वजह से पेट्रोल और डीजल कारों का ही चुनाव करना ज्यादा पसंद करता है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 22, 2020, 3:14 PM IST
पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी होगी लॉन्च- बीएमडब्ल्यू के अनुसार कंपनी Mini Countryman कार को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी लॉन्च करेगी. कंपनी का मानना है कि बेशक आने वाला समय इलेक्ट्रिक कारों का है. लेकिन कारों का एक ग्राहक वर्ग आज भी ज्यादा पावर फुल कार की वजह से पेट्रोल और डीजल कारों का ही चुनाव करना ज्यादा पसंद करता है. ऐसे में बीएमडब्ल्यू अपने सभी वर्ग के कस्टमर की जरूरत को ध्यान में रखकर कारों का निर्माण करना चाहती है.
यह भी पढ़ें: 41 से 65 हजार रुपये में खरीदें मारुति की बेस्ट कार, यहां देखे इसकी डिटेल
इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ी डिमांड- आपको बता दें मिनी काफी समय से इलेक्ट्रिक कार बना रही है, लेकिन अब नेक्स्ट जनरेशन मिनी कंट्रीमैन को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. पिछले साल मिनी कूपर एसई इलेक्ट्रिक कार की ऑस्ट्रेलिया में बंपर बिक्री देखने को मिली थी, जिसके बाद बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने फैसला किया है कि वह अब मिनी कंट्रीमैन का इलेक्ट्रिक वेरियंट भी तैयार करेगी और उम्मीद है कि लोगों को यह कार पसंद आएगी. बीएमडब्ल्यू ग्रुप के इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 8.6 फीसदी बढ़ गई है और आने वाले समय में मिनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री से इस पर और सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है.यह भी पढ़ें: High Security Number Plate: UP में मिली बड़ी राहत, अब इस तारीख तक लगवा सकते है HSNP प्लेट
इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी और सरकार का फोकस- भारत समेत यूरोप के अधिकाश देशों में प्रदूषण और तेल की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रख कर इलेक्ट्रिक कार पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर सब्सिडी भी दे रही है. सरकार की इस नीति का असर कार निर्माता कंपनियों पर भी पड़ा है. देश में कार निर्माण करने वाली कंपनी अब भविष्य को ध्यान में रखकर अपनी योजना बना रही है.