कोरोना की रफ्तार रोकने सख्ती: अब रात आठ बजे ही बंद होगा बाजार, हाेटल और रेस्टोरेंट 10 बजे तक खुल सकेंगे

कोरोना की रफ्तार रोकने सख्ती: अब रात आठ बजे ही बंद होगा बाजार, हाेटल और रेस्टोरेंट 10 बजे तक खुल सकेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Now The Market Will Close At Eight O’clock At Night, Hotels And Restaurants Will Be Open Till 10 O’clock

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी में मंगलवार से रात 8 बजे से ही बाजार बंद जाएंगे और नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा। यह सुबह छह बजे तक चलेगा। इसके बाद लोगों के इधर-उधर घूमने पर भी प्रतिबंध होगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, शहर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

अभी तक शहर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी तरह की दुकानें रात 10 तक बंद करने का नियम लागू किया गया था, लेकिन सोमवार देर शाम कलेक्टर अवनीश लवानिया द्वारा जारी नए आदेश में बाजार खुलने के समय में दो घंटे की कटौती और कर दी गई है। जारी आदेश अनुसार अब रात आठ बजे तक व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करनी होंगी।

इस दौरान होटल, रेस्ट्रोरेंट सहित अन्य खानपान की दुकानों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए रात 10 बजे तक खुले रहने की छूट दी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि विवाह समारोह के लिए हॉल में 100 और खुले में 200 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। समारोह हॉल में हो या खुले स्थान पर मास्क के बिना कार्यक्रम स्थल पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह कार्यालयों में भी बिना मास्क के प्रवेश वर्जित किया जाएगा।

मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करने की अपील

शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। त्योहारी सीजन के बाद इसमें एक बड़ा उछाल देखा गया है। अब शादियों की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है कि हालात कहीं काबू से बाहर न हो जाएं। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर कोरोना बचाव के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।



Source link