खराब क्वालिटी की खाद की आशंका: कृषि विभाग टीम ने रैक प्वाइंट से यूरिया के 24 सैंपल लिए

खराब क्वालिटी की खाद की आशंका: कृषि विभाग टीम ने रैक प्वाइंट से यूरिया के 24 सैंपल लिए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • यूरिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसलिए लिए गए सैंपल

यूरिया खाद की मारामारी के बीच खराब क्वालिटी की खाद की आशंका बनी हुई है। जिसे देखते हुए खाद के सेंपल लिए जा रहे हैं। गुरुवार को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रवींद्र पाराशर व उनकी टीम ने स्टेशन पर आई यूरिया की रैक से 24 सेंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मिलावटी खाद को रोकने के लिए टीम द्वारा अब तक कुल 98 सेंपल लिए जा चुके हैं।

बता दें गुरुवार की शाम नेशनल फर्टीलाइजर कंपनी विजयपुर गुना की 2520 टन यूरिया खाद की रैक दतिया स्टेशन पर पहुंची। गुरुवार की सुबह वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रवींद्र पाराशर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनोद दुबे एवं आशोक मिश्रा के साथ पहुंचकर सेंपलिंग की।

अधिकारियों ने प्रत्येक बोगी से एक सेंपल कलेक्ट किया। इस तरह टीम द्वारा 24 सेंपल यूरिया खाद के लिए गए, जिन्हें डीडीए कार्यालय में जमा कराया गया, यहां से उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बता दें कि इन दिनों किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता है। लेकिन यूरिया खाद की किल्लत हो रही है, सरकारी गोदाम पर खाद के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।



Source link