न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के प्रमुख ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) को आईसीसी का नया चेयरमैन बनाया गया है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को नया चेयरमैन मिल गया. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के प्रमुख ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) को आईसीसी का नया चेयरमैन बनाया गया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 25, 2020, 7:34 AM IST
बार्कले साल 2012 से न्यूजीलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर हैं. वह 2015 में आईसीसी के डायरेक्टर भी रह चुके हैं. इसके साथ साथ ही वह एक वकील भी हैं. आईसीसी के पूर्व चेयरमैन शंशाक मनोहर का कार्यकाल इस साल जुलाई में खत्म हुआ था. इसके बाद इमरान ख्वाजा को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अंत में ख्वाजा को पछाड़ते हुए इस पद पर बार्कले ने कब्जा जमाया है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद इंग्लैंड की मेजबानी करेगा भारत, सफेद गेंद से खेले जाएंगे 8 मैच
आईसीसी के नए चेयरमैन चुने जाने के बाद ग्रेग बार्कले ने कहा, ”आईसीसी का चेयरमैन चुना जाना मेरे लिए काफी गर्व की बात है. मैं अपने साथी आईसीसी डायरेक्टर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया. मुझे उम्मीद है कि हम एकसाथ काम करके खेलों का नेतृत्व करेंगे. साथ ही विश्वभर में फैली कोरोना वायरस महामारी से निकलर एक मजबूत स्थिति में वापस आएंगे और आगे बढ़ने की तरफ देखेंगे.”बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का खुलासा, कहा- 22 बार कराया कोरोना टेस्ट
ग्रेग बार्कले आईसीसी बोर्ड में न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रतिनिधि थे, लेकिन अब वह इस भूमिका से इस्तीफा देकर आईसीसी के चेयरमैन का पद संभालेंगे. आईसीसी के चैयरमैन बनने की रेस में ग्रेग बार्कले के साथ अंतरिम अध्यक्ष इमरान ख्वाजा का भी नाम भी रेस में था, लेकिन आखिरकार ग्रेग बार्कले को समर्थन मिला.
Greg Barclay has been elected as the new Independent Chair of the International Cricket Council.Barclay joins from New Zealand Cricket where he has been a director since 2012 and also served as a director of the 2015 ICC @cricketworldcup.Read more 👇
— ICC (@ICC) November 24, 2020
बता दें कि आईसीसी के चेयरमैन पद को लेकर पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली का भी नाम भी सामने आ रहा था. ऐसे में दुनियाभर के कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनका समर्थन भी किया था. चेयरमैन की वोटिंग के दौरान उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए दो-तिहाई वोट की आवश्यकता होती है.