Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इटारसी/होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आर्डनेंस फैक्ट्री की ओर डबल रोड नाले के पास जंगल में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक रेलवे कर्मचारी है। युवक ऑर्डनेंस फैक्ट्री के पास नानुपुरा पांडरी का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक सुरेश पिता रामदास उइके है। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच होगी।
युवक रेलकर्मी है। वह मंगलवार की रात बाइक से घर जा रहा था। इसी समय अज्ञात हमलावर ने पत्थर से हत्या कर दी। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी मिली है। पथरौटा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है। आशंका है कि हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश हो सकता है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।