पति की सुपारी देने वाली शातिर पत्नी: किसी और से करती थी प्यार, दबाव में कहीं और कर ली शादी; फिर बनाया पति की हत्या का प्लान

पति की सुपारी देने वाली शातिर पत्नी: किसी और से करती थी प्यार, दबाव में कहीं और कर ली शादी; फिर बनाया पति की हत्या का प्लान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Two Years Younger Than Her Age She Loves Her Brother, Wanted To Get Married After Killing Her Husband, Gave 54 Thousand Rupees To The Accused

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूजा कोरी महज आठवीं तक पढ़ी है, लेकिन उसके बनाए प्लान को जानकर पुलिस भी हैरत में है।

  • पूजा को लोकेश की मां ने पसंद किया था, दोनों की इंटरकास्ट मैरिज हुई थी

पुलिस ने पति की हत्या का फूल प्रूफ प्लान बनाने वाली पूजा कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ, उससे पुलिस भी हैरान है। महज आठवीं पास पूजा बेहद शातिर दिमाग है। उसके प्लान का भंडाफोड़ करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आइए आपको बताते हैं कि क्या वजह थी जो महज दो महीने पहले लोकेश दुबे से शादी करने वाली पूजा कोरी को उसकी हत्या की प्लानिंग करनी पड़ी।

जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर में 24 साल के लोकेश दुबे अपने परिवार के साथ रहते हैं। लोकेश के पिता ने लव मैरिज की थी। उनकी मां कोरी समाज से ताल्लुक रखती हैं। उनका मायका जबलपुर शहर से 8.5 किलोमीटर दूर अमखेरा गांव में है। लोकेश की मां का अपने मायके आना-जाना लगा रहता था। यहां उनकी नजर पड़ोस में रहने वाली 24 साल की लड़की पूजा कोरी पर पड़ी। उन्हें वह अपने बेटे लोकेश के लिए पसंद थी। लिहाजा, उन्होंने रिश्ता भिजवाया और 8 दिसंबर 2020 को पूजा और लोकेश की शादी हो गई।

लोकेश की हत्या के बाद साफ हो जाता पंकज और पूजा की शादी का रास्ता

पूजा पड़ोस में रहने वाले पंकज कोरी से प्यार करती थी, लेकिन परिवार के दबाव में उसने शादी के लिए हां कह दिया। दोनों की शादी में एक अड़चन यह भी थी कि पंकज रिश्ते में पूजा का ममेरा भाई लगता था।पूजा ने पुलिस को बताया कि उसने लोकेश दुबे से शादी तो कर ली, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही वह उससे परेशान हो गई। वह पूजा की मर्जी के खिलाफ जाकर उससे संबंध बनाता था। यदि वह इसका विरोध करती तो लोकेश उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने अपने प्रेमी पंकज से बात की। दोनों ने मिलकर लोकेश की हत्या का प्लान बनाया। लोकेश की हत्या के बाद मामला शांत होते ही पंकज और पूजा ने शादी करने की योजना भी बनाई थी।

आरोपियों से जब्त किए गए तीन मोबाइल, दो चाकू और 32 हजार रुपए।

आरोपियों से जब्त किए गए तीन मोबाइल, दो चाकू और 32 हजार रुपए।

लोकेश की जान लेना चाहते थे चारों आरोपी, किस्मत से बच निकला

लोकेश की हत्या के लिए पंकज ने तीन सुपारी किलर की व्यवस्था की थी। तीनों अमखेरा के ही रहने वाले थे। डील के मुताबिक पंकज ने तीनों को 18-18 रुपए दिए थे। हालांकि इनमें से एक आरोपी ने बाद में पंकज को ब्लैकमेल कर 12 हजार रुपए और ले लिए थे। बहरहाल, प्लान के अनुसार पूजा वारदात के पहले अपने मायके अमखेरा पहुंच गई। उसने पति लोकेश से कहा कि ठंड ज्यादा है और वह अपना शॉल भूल आई है।

लोकेश 16 जनवरी को शॉल लेकर अमखेरा पहुंचा। यहां से लौटते समय पंकज ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। चारों मिलकर लोकेश की जिंदगी छीन लेना चाहते थे। उन्होंने उसके पेट, हाथ और जांघ पर चाकू से हमला किया, लेकिन किस्मत से लोकेश बच गया। किसी को शक न हो इसलिए घटना के बाद पूजा ससुराल आ गई और एकदम नॉर्मल होकर रहने लगी।

ये वो गाड़ियां हैं, जिनका उपयोग आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए किया था।

ये वो गाड़ियां हैं, जिनका उपयोग आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए किया था।

पूजा के कॉल डीटेल से खुला राज, घटना के अगले दिन ही बदल लिया नंबर

CSP अखिलेश गौर के मुताबिक शक यहीं यहीं पैदा होने लगा, जब लोकेश ने बताया कि वो आरोपियों से वारदात के पहले कभी नहीं मिला। पुलिस का शक पूजा पर आकर अटक गया। क्योंकि लोकेश ससुराल से लौट रहा था, इसलिए लाेकेश और पूजा दोनों के मोबाइल का 6 महीने का CDR (कॉल डीटेल रिकॉर्ड) निकाला गया। पुलिस को आश्चर्य हुआ कि लोकेश पर हमले के अगले दिन ही पूजा ने सिम चेंज कर ली।

पूजा के पुराने सिम का CDR निकालने पर उसके और पंकज के बीच बातचीत होने का रिकॉर्ड मिला। हमला होने तक उसकी पंकज से बात होती रही। पति पर हमले के बाद पूजा ने पंकज से बातचीत बंद कर दी थी। पुलिस ने जब पंकज कोरी का CDR निकाला तो परत दर परत मामला खुलने लगा। पूजा के साथ जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने वारदात कबूल ली।



Source link