Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजगढ़4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पुलिस-साइबर एक्सपर्ट दे रहे लालच से बचने की सलाह, सोच समझकर अनजान लिंक और ऑफर को चुनें
त्योहार व शादियों के सीजन में साइबर ठग लालच दे रहे है। चाहे होली, क्रिसमस या कोई और हो…हर परिवार को इसे लेकर उत्साह रहता ही है, लेकिन आम लोगों को शायद ये पता नहीं होगा कि उन्हीं की तरह साइबर ठग भी त्योहारों की सीजन का इंतजार करते हैं और इसके पीछे उनका मकसद होता है। लोगों को भारी छूट का लालच देकर अपने जाल में फंसाना। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां भी जमकर ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर दे रही हैं। ऐसी ही सीजन का फायदा उठाने में जुट गए हैं साइबर क्रिमिनल्स। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बंपर छूट का झांसा देकर लोगों को जाने-माने शॉपिंग पोर्टल के नाम की फर्जी वेबसाइट्स तक ले जा रहे हैं। लालच में फंसकर लोग ऐसी फर्जी साइट्स पर अपनी जमा-पूंजी न गंवा दे, इसके लिए पुलिस और साइबर एक्सपर्ट लोगों को लालच से बचने को आगाह भी कर रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट के अनुसार फेस्टिवल सीजन में मॉलवेयर बनाने वाले शातिरों का गिरोह ज्यादा सक्रिय हो रहा है। ये शातिर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सीधे-सादे यूजर्स को फर्जी साइट्स पर बेहद कम कीमत पर या खरीदारी करने पर बड़े गिफ्ट का लालच देते हैं और एक बार इनके चंगुल में फंसे व्यक्ति से किसी न किसी माध्यम से सूचनाएं जुटाकर या चुराकर उनके खातों से राशि उड़ा लेते हैं। शातिरों के गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए इंटरनेट की भाषा में सोशल इंजीनियरिंग टेक्निक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे फ्रॉड से बचने का एकमात्र जरिया है सावधानी। ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोग मिल रहे अनजान ऑफर पर सोच-समझकर ही विश्वास करें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
1. अधिकृत वेबसाइट पर जाकर ही ट्रांजेक्शन करें 2. सार्वजनिक स्थान पर ओपन वाई-फाई यूज भी नहीं करें। 3. साइबर कैफे या अन्य अनजान जगह पर कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं करें। 4. इंटरनेट पर किसी भी सर्च इंजन पर कस्टमर केयर या कंपनी की हेल्पडेस्क के नंबर सर्च तो भूलकर भी नहीं करें। 5. त्योहार व नववर्ष ऑफर के नाम पर आने वाले किसी भी मैसेज में मिले लिंक को ओपन नहीं करें। 6. अनजान को बैंक या कार्ड की कोई जानकारी कभी नहीं दें। 7. बैंक अफसर या कंपनी से बताकर कोई मोबाइल एप इंस्टॉल करने को कहें, तो उसकी बातों में नहीं आएं। 8. ऑनलाइन वेबसाइट विश्वसनीय है या नहीं, इसकी पुष्टि करके ही उस पर शॉपिंग करें। 9. इंटरनेट, सोशल मीडिया पर कोई फ्री गिफ्ट का ऑफर दिखाई दे तो उसके लालच में फंसकर लिंक पर क्लिक नहीं करें।