ठंड से मौत की आशंका: शहर की सड़क पर दो वृद्धों की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

ठंड से मौत की आशंका: शहर की सड़क पर दो वृद्धों की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भिंड मार्ग पर झोंपड़ी में पड़ा वृद्ध का शव

शहर के गोला का मंदिर और हुजरात मार्ग पर दो वृद्ध की मौत हो गई है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना गुरुवार की है। आशंका है दोनों की मौत ठंड के चलते हुई है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित भिंड मार्ग पर रणधीर कॉलोनी के गेट के बाहर झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले एक 85 वर्षीय वृद्ध का शव खटिया पर पड़ा मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है पर आसपास के लोगों का कहना है कि भीख मांगकर खाता था। शरीर पर कपड़े भी कम थे। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने हुजरात रोड राज मेडिकल के पास एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिए हैं। दोनों की ठंड के चलते मौत की आशंका जताई जा रही है।



Source link