- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Plaster Dropped From Ceiling In Chief OS Office At Railway Station, Officer Narrowly Escapes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेलवे ऑफिस की सीलिंग से प्लास्टर गिरने के बाद मलबा टेबल और कमरे में फैल गया।
रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को परिसर में स्थित चीफ ओएस ऑफिस (ऑफिस सुपरिटेंडेंट) की सीलिंग का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। घटना सुबह 11 बजे की है।
चीफ ओएस केएस गेले समेत अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी सीलिंग से हल्का प्लास्टर गिरना शुरू हुआ। सभी बाहर की ओर दौड़े। कुछ ही देर में सीलिंग के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा कुर्सी- टेबल पर आ गिरा। घटना के वक्त ऑफिस में चार से ज्यादा लोग मौजूद थे। घटना की जानकारी जबलपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है।
हर साल होता है मेंटनेंस, फिर भी ऐसे हालात
रेलवे ऑफिस की सीलिंग से प्लास्टर गिरने की घटना के बाद मेंटनेंस टीम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, रेलवे हर साल परिसर के ऑफिसेस का मेंटनेंस करता है। हाल में ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसर का मुआयना भी किया गया था। इसके बाद भी ऐसी घटना बड़ी लापरवाही की ओर इशारा कर रही है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के शाखा सचिव डॉ. शमशाद ने बताया कि रेलवे ऑफिस से लेकर आवास तक मेंटनेंस की यही स्थिति है, जबकि मेन बिल्डिंग के ऑफिस में अधिकारी-कर्मचारी पिछले कुछ महीनों से सीलिंग में पॉलीथिन बांध कर काम चला रहे थे। कई बार ऑफिस के सुधार की मांग भी की जा चुकी है, पर सुनवाई नहीं हुई।