लूट की दो घटनाएं: बीना में वकील पर मिर्च पाउडर फेंककर लूटा, एक घर से लूट के बाद मां-बेटी के हाथ पैर बांधे

लूट की दो घटनाएं: बीना में वकील पर मिर्च पाउडर फेंककर लूटा, एक घर से लूट के बाद मां-बेटी के हाथ पैर बांधे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Robbery In Madhya Pradesh Sagar; Mother And Daughter Hand Tied, Chili Powder Thrown Ayert Law

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो  

सागर जिले के बीना में 24 घंटे में दो बड़ी लूट की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना शहर की राय कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय प्रीति कुर्मी के घर हुई। यहां दोपहर दो नकाबपोश घुस गए और कट्टे की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश जाने से पहले प्रीति कुर्मी और उसकी 14 साल की बेटी के हाथ पैर बांधकर किचन में बंद करके चले गए। घटना के समय मां-बेटी घर पर अकेली थी। घर से सोने-चांदी के करीब एक से सवा लाख रुपए के जेवर लेकर आरोपी भाग गए। दूसरी घटना पाठक वार्ड निवासी वकील खूबचंदानी के साथ हुई। जब वकील खूबचंदानी बड़ी बाजार से अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। जैसे ही, घर के पास पहुंचे तो तीन नकाबपोशों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया और उनका 25 हजार रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए।

आरोपियों से बैग छुड़ाने की कोशिश के दौरान एक नकाबपोश ने वकील खूबचंदानी पर चाकू से हमला कर दिया। आस-पड़ोस वालों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link