Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
नर्मदा की लहरों पर लेजर शो होगा। घाट को पूरी तरह पॉलीथिन मुक्त किया जाएगा। सेठानी घाट पर होने वाले विकास कामों के पहले बुधवार को नपा अमले और जनप्रतिनिधियाें ने जायजा लिया।
इस दाैरान कई कामाें काे नपा ने तुरत ही शुरू कराने के लिए सहमति बना दी। वहीं कई कामाें के लिए आर्किटेक्ट के अनुसार प्लान बनाकर काम का प्लान तैयार कराने की याेजना बनेगी। सीएमओ माधुरी शर्मा, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, प्रशांत दुबे , सहायक यंत्री आरसी शुक्ला, उपयंत्री महेंद्र ताेमर सहित नपा का अमले ने सेठानीघाट पर हाेने वाले कामाें काे देखा। वहीं लेजर शाे के लिए सेठानीघाट के पास पर्यटन घाट पर जगह का चयन किया।
नपा यह काम कराएगी
सेठानीघाट काे पाॅलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। कथा और पूजन करने वाले लाेगाें के लिए तय हाेगा स्थान, पार्किंग और दुकानदाराें के लिए स्थान हाेगा अारक्षित, सीढ़ियाें काे फिर से ठीक किया जाएगा। सेठानीघाट की पुताई के साथ पूरे घाट पर सीसीटीवी कैमरे, लाइट लगाने का काम हाेगा।
नपा अमले ने की पाॅलीथिन जब्त, साबुन, शैंपू के उपयोग करने वालों पर होगा जुर्माना
सीएमओ ने बुधवार काे निरीक्षण के दाैरान पाॅलीथिन लेकर आने वालाें से पाॅलीथिन जब्त की। नपा अमला अब 24 घंटे तैनात है। यह पाॅलीथिन मुक्त सेठानीघाट बनाने के लिए काम करेगा। शैम्पू और साबुन उपयोग करने वालों पर जुर्माना होगा।