ऐसा निवार: 1 ही दिन में बदला मौसम, दिन में ठंडी हवा, रात सिहरन वाली हुई

ऐसा निवार: 1 ही दिन में बदला मौसम, दिन में ठंडी हवा, रात सिहरन वाली हुई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • मौसम विशेषज्ञों ने कहा पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल, बारिश के आसार नहीं

तमिलनाडु राज्य में आए निवार चक्रवात के प्रभाव से गुरुवार को दिन में भी ठंडी हवा चली। मौसम विभाग भोपाल के विशेषज्ञ एचएस पांडेय ने बताया निवार का असर सुबह सबसे ज्यादा था। दोपहर में यह चक्रवात के रूप में तब्दील हो गया, जबकि शाम ढलने तक यह कमजोर हो गया।

इसके बावजूद हवा की गति ज्यादा रही। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार से सर्दी अपना असर दिखाएगी। महीने के शेष दिन सर्द रहने के संकेत हैं। जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री दर्ज किया।

निवार चक्रवात के कारण मदुरई-बीकानेर विशेष ट्रेन के दो फेरे रद्द ट्रेन सं. 06053/06054 मदुरई-बीकानेर विशेष ट्रेन के दो फेरे रद्द कर दिए हैं। मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया निवार चक्रवात के कारण 26 नवंबर को मदुरई से चलने वाली ट्रेन सं. 06053 मदुरई-बीकानेर विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई। इसी तरह 29 नवंबर को बीकानेर से चलाई जाने वाली ट्रेन सं. 06054 बीकानेर-मदुरई विशेष ट्रेन को निरस्‍त कर दिया है। यह ट्रेन सीहोर, शुजालपुर, उज्जैन और नागदा स्टेशनों पर ठहरती है।



Source link