कोरोना: एडवोकेट, पुलिसकर्मी और फैक्ट्री कर्मचारी सहित 27 मरीज पॉजिटिव

कोरोना: एडवोकेट, पुलिसकर्मी और फैक्ट्री कर्मचारी सहित 27 मरीज पॉजिटिव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • शहर सहित जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज

जिले में लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। एडवोकेट, हेल्थ वर्कर, पुलिसकर्मी और फैक्ट्री कर्मचारी सहित 27 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को लैब से 904 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिनमें शहरी क्षेत्र के 21, नागदा के चार तथा बड़नगर व तराना के एक-एक मरीज संक्रमित है। उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4168 हो गई है तथा एक्टिव मरीज 260 है। गुरुवार को 18 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं।

विवेकानंद कॉलोनी की 31 साल की महिला, वसंत विहार कॉलोनी के 52 साल केबुजुर्ग, आजाद नगर के 52 साल के बुजुर्ग, नगर निगम कॉलोनी के 69 साल के बुजुर्ग, ऋषि नगर की 55 साल की महिला, पार्श्वनाथ सिटी कॉलोनी के 49 साल के व्यक्ति, महानंदा नगर के 45 साल के व्यक्ति तथा फ्रीगंज की 71 साल की महिला सहित 27 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।



Source link