Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- शहर में निकाली गई वाहन रैली, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
शहर में गुरूवार को कांग्रेसियों सहित विभिन्न संगठनों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहर में वाहन रैली निकाली गई। अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस सेवादल ने अंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 26 नवंबर 1950 को संविधान सभा का प्रस्ताव पारित होने पर संविधान दिवस मनाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि हम सब संविधान के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन आजकल देखा जा रहा है कि विरोधी पार्टियां सत्ता की खातिर संविधान का दुरूपयोग करने में लगी हैं आपसी सांमजस्य की जगह कुंठा व्याप्त हो गई है राजनीति को आमजन की किसी को भी परवाह नहीं है। लालचंद राय, वीरेंद्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, मंजीत यादव, अजय सरवरिया, अजय जाटव, शेरू कछवाहा, धन्नी राजपूत, सुनील पटेल, अनिल जैन, गजराज सिंह, सादिक काजी, मार्तण्ड सिंह, छोटू शुक्ला ने भी अपनी पुष्पांजली अर्पित करते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
गुरू रविदास विश्व महापीठ की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर जिला महामंत्री देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। देवेंद्र ने कहा कि भारत की आत्मा संविधान ने नागरिकों को मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य दिए। संपूर्ण देश में एकता स्थापित करने का कार्य किया। हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर कृष्णाराज, संजय, धीरज, राहुल, पप्पू की उपस्थिति रही। बजरिया वार्ड से एक बाइक रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग झंडा लिए निकले। अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दीनदयाल कुशवाहा, मोहन आदर्श सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई गई
टाइम्स महाविद्यालय में गुरूवार को डॉ. हरिसिंह गौर की 151वीं जयंती मनाई गई। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में संस्था के संचालक द्वारा अपने उद्बोधन में डॉ हरिसिंह गौर के महान जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्याें को बताते हुए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। इसके बाद एनएसएस की इकाई ने भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया। जिसमें छात्र छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई एवं क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।